शादी से चार दिन पहले दूल्हे ने किया सात फेरों से इनकार

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

25 अक्टूबर को सात फेरे लेकर सात जन्म के बंधन में बंधने जा रहे ज्वालामुखी की एक पंचायत के युवक ने शादी से तीन दिन पहले वधू पक्ष को शादी न करने का संदेश भेजकर चौका दिया है। शादी के एन वक्त पहले लड़के की इस हरकत से न केवल दुल्हन बनने जा रही लड़की बल्कि उसके माता पिता भी सदमें में आ गए हैं। लड़की के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। घर के लोग विवाह की तारीख का इंतज़ार करते हुए घर में बेटी की बारात की राह देख रहे थे कि लड़के की शर्म से सिर झुका देने वाली हरकत ने सभी को सदमें में डाल दिया है।

लड़की के मौसेरे भाई ने बताया कि घर पर लोग शुक्रवार को लड़के के घर पारंपरिक रस्म शगुन को निभाने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार को हमने शगुन लेकर जाना था। स्वजन शादी के उपहार लेने के लिए वीरवार को अम्ब बाज़ार में खरीददारी कर रहे थे .ऐसे में लड़की की मां ने बाज़ार आए उसके पापा को सूचना दी कि लड़के वालों ने संदेश भेजा है कि लड़का शादी से मना कर रहा है.इतना सुनते ही सभी आवाक रह गए तथा शापिंग अधूरी छोड़कर वापस घर चले गए। शादी एक साल पहले तय हुई थी।

दुल्हन बनने जा रही लड़की चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में जाब करती है। जबकि लड़का एमबीए है तथा जिला सिरमौर की एक फार्मा कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है? लड़के के फैसले के बाद आनन फानन में लड़की पक्ष के लोग जवालामुखी की नाहरबन पंचायत में लड़के के घर गए। लेकिन घर वालों ने कहा कि वो शुक्रवार सुबह घर पहुंचेगा। लड़के के माता पिता तथा बहनोई ने लड़की वालों को कह दिया कि लड़के की न के पीछे कारणों का उन्हें कुछ मालूम नहीं।

बस लड़के ने कहा है कि वो शादी के लिए दूल्हा बनने को तैयार नहीं है। लड़की के स्वजनों ने आरोप लगाया है कि लड़का शादी से पहले ही दहेज के रूप में बड़ी मांगे कर रहा था। हमने डिमांड पूरी करने से मना किया तो उसने एन वक्त पर शादी से मना कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...