राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में महिला यौन उत्पीड़न के बारे विद्यार्थियों को किया जागरूकता

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में महिला यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरिंद्र अत्रि ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना तथा परिसर एवं परिसर से बाहर होने वाली किसी भी प्रकार की शारीरिक मानसिक एवं वाचिक हिंसा से अवगत करवाना था।

महाविद्यालय में छात्राओं तथा महिला कर्मचारियों के लिए काम करने का उत्तम वातावरण बना रहे, यह भी इसका उद्देश्य था। इसमें महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं अन्य महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रो मोनिका शर्मा ने महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न एवं उसके निवारण से संबंधित विषयों के प्रति सभी छात्राओं तथा महिला कर्मचारियों को जागरूक किया। इसी के साथ महाविद्यालय परिसर में महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा न होने देने के लिए भी प्रण लिया। इसी के साथ उन्होंने दृढ़ संकल्प लिया कि हमारे परिसर में महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा न हो।

उन्होंने कहा कि पहले समय में महिलाओं के खिलाफ काफी अत्याचार हुआ। असमानता के कारण कई महिलाओं को कठोर से कठोर यातनाओं से गुजरना पड़ा। लेकिन अब वक्त बदल गया है। महिला है तो परिवार है और महिला हर दिन विकास की ओर अग्रसर है। इस लिए सभी को महिलाओं को सम्मान करना चाहिए और महिलाओं को भी चाहिए कि वह अपने आत्मसम्मान के साथ कभी समझौता न करें। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कानून में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम व किए गए प्रावधानों के बारे में वह हमेशा जागरूक रहें। इसी उद्देश्य के लिए यहां पर जागरूका व्याख्यान का आयोजन किया गया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...