मामा के बेटे की शादी में आई महिला के लाखों के आभूषण चोरी, पुलिस को नहीं मिला सुराग

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

पुलिस थाना देहरा के तहत शादी में चोरी हुए गहनों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। महिला मामा के घर में शादी को गई थी। पीडि़ता के मामा के बेटे की शादी थी, लेकिन गहनों का पर्स ही चोरी हो गया। ऐसे में मामला पुलिस में पहुंचा है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी है, जिसने पर्स पर हाथ साफ किया है।

प्रियंका कुमारी पत्नी कैलाश ठाकुर निवासी हीरानगर डाकघर व तहसील अम्ब जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। जिसमें लाखों रुपये के गहने चोरी होने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने बताया वह सनोट में अपने मामा के बेटे की शादी मे आई थी, जब सात अक्टूबर को बरात में शामिल होकर वापस सनोट पहुंची तो सोने के गहने जिसमें एक मंगल सूत्र, दो कंगन, दो अंगूठी, झुमके, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मेकअप का सामान चोरी हो गया। ये सारा सामान पर्स में रखा था।

पीडि़ता का कहना है कि उसने ये सामान अपनी मां के पास दे दिया था, उसके बाद वह सोने के लिए दूसरे कमरे में मौसी के पास चली गई। सुबह उठने पर पता चला कि पर्स चोरी हो गया है। काफी छानबीन के बाद पर्स का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस थाना देहरा में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा महिला की शिकायत मिलने के बाद मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लेकिन अभी तक चोरी हुए गहनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...