ट्रैक्‍टर ट्राली की चपेट में आने से स्‍कूटी सवार 21 वर्षीय युवती की मौत

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव मलोट में बीती देर शाम एक स्कूटी सवार युवती ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में स्कूटी के पीछे बैठी 21 वर्षीय नोनिता पुत्री मदन लाल निवासी लोधवां की मौके पर ही मौत हो गई

इन्दौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव मलोट में बीती देर शाम एक स्कूटी सवार युवती ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में स्कूटी के पीछे बैठी 21 वर्षीय नोनिता पुत्री मदन लाल निवासी लोधवां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि मृतका नोनिता अपने रिश्तेदार के साथ इंदौरा से डमटाल की तरफ जा रही थी कि गांव मलोट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करते समय उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी ट्रैक्टर ट्राली के साथ जा टकराई, टक्कर होने से स्कूटी के पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि स्कूटी से टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...