लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या प्रकरण चलतेे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए- कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला- 11 अक्तूबर 2021-शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या में मुख्य आरोपी केन्द्रीय गुह राज्य मंत्री के बेटे को सरकार बचाने में  लगी है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का दायित्व देश के नागिरको की सुरक्षा का होता है, परन्तु जिस प्रकार से सरकार एक मंत्री के बेटे को इस प्रकरण से बचाने में लगी है, उससे देश में कानून व्यवस्था और लोकतंत्र का खुलमखुला मजाक उड़ाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदेश कांगेस द्वारा आज देशभर में मौन प्रदर्शन किया गया। राजधानी शिमला में भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा मौन प्रदर्शन किया गया। आज सुबह 10 बजे कांग्रेस नेता व कार्याकर्ता मौन पर बैठने के लिए राजभवन के बाहर पंहुचे लेकिन सुरक्षा कर्मियों द्वारा राजभवन के गेट के सामने बैठने से रोका गया।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिन पूर्व जिला उपायुक्त शिमला को लिखित में सूचना दे दी गई थी। उन्होने कहा कि पूर्व सूचना देने के बाद भी आज हमारे कार्यकर्ता राजभवन पंहुचे तो सुरक्षा अधिकारियों ने गेट के बाहर बैठने को रोका गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की हत्या में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की संलिप्तता के कारण उन्हें तुरन्त पद से हटाने की मांग करते हुये कहा कि इस पुरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिये।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी आवाज उठाने का पुरा हक है लेकिन आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने सरकार को चेतावानी देते हुये कहा कि हमारे सब्र की परीक्षा न लें। यदि सरकार यह सोच रही है कि बल प्रयोग करने से विपक्ष की आवाज को दबाया जा सकता है तो यह उसका भ्रम है क्योंकि हम डरने वाले में नहीं है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अहिंसा वादी पार्टी है। देश में हरेक वर्ग के अधिकारों व उनकी सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी जी के सिद्वातों का पालन करते हुये लड़ती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...