धर्मशाला कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 11 अक्तूबर, 2021ःराजीव जस्वाल

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धर्मशाला में आज प्रातः मेगा परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के सभी संकाय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, संगठनों के सदस्यों एवं छात्रों ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉॉ राजेश शर्मा ने परिसर में चलाए गये स्वच्छता अभियान में सहयोगी शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जहां छात्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश का संचार होगा, वहीं दूसरी और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के तमाम शिक्षकों, एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर्स एण्ड रेंजर्स के सदस्यों के प्रभारियों सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी संचालित किये जाते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...