शरारती तत्‍वों ने रामलीला देखने गए युवक की सड़क किनारे खड़ी बाइक जलाई

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शम्मी धीमान

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत आती पंचायत डैंक्‍वां में बीती रात रामलीला देखने गए एक युवक की मोटरसाइकिल को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई है। पीड़ित दिलावर सिंह ने पुत्र प्रकाश सिंह ने बताया बीती रात वे अपने बच्चों के साथ रामलीला देखने गया हुआ था और अपनी मोटरसाइकिल दुकानों के पास खड़ी करके चला गया। लेकिन जब वह रामलीला देखने के बाद घर जाने लगा तो उसकी बाइक धूं -धूंकर जल चुकी थी।

स्थानीय निवासी प्रशांत सिंह बंदराल ने बताया जहां इस मोटरसाइकिल को आग लगी है वहां अवैध तरीके से देसी  शराब बेची जाती है। हो सकता है किसी शराबी ने इस कार्य को अंजाम दिया हो। पुलिस को भी कई बार इस विषय में शिकायत दी है कि इस जगह पर शराब की बिक्री की जाती है। लेकिन शराब बेचने वालों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। लेकिन इस तरह की घटना से स्थानीय लोग काफी आहत हैं। परिवार के साथ रामलीला देखने आए युवक को घर जाते वक्त अपनी मोटरसाइकिल जली हुई मिली। इस कारण युवक भी काफी दुखी था।

युवक ने कहा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपितों को पकड़ने व उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटना फिर किसी के साथ न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...