दुनिया देखेगी हिमाचली खानपान, कांगड़ी धाम एक्सपर्ट मुकेश शर्मा राष्ट्रीय चैनल पर आएंगे नजर

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जिला कांगड़ा के मुकेश शर्मा और अर्पित अवस्थी जल्दी ही हिमाचली खानपान को पूरी दुनिया के सामने लाएंगे। मुकेश शर्मा एक राष्ट्रीय चैनल में मशहूर शेफ आदित्य बाल के साथ हिमाचली व्यंजन का तड़का लगाएंगे, जबकि अर्पित अवस्थी फूड एक्सपोर्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुकेश शर्मा कांगड़ा के पठियार के रहने वाले हैं। मोनू बोटी के नाम से प्रसिद्ध मुकेश शर्मा कांगड़ी धाम बनाने के एक्सपर्ट हैं।

उन्होंने छोटी उम्र में ही कांगड़ी धाम बनाने में महारत हासिल कर ली थी। यही कारण है कि उनकी मांग अब हिमाचल ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी है। मुकेश ने कांगड़ी धाम में अलग स्वाद दिया है तो उनके बनाए मीठे चावल भी लोगों में सबसे पसंदीदा हो गए हैं।

वहीं अर्पित अवस्थी हिमाचली खानपान को दुनिया से रूबरू करवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं। वह बैजनाथ के टिक्करी गांव के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में चंडीगढ़ रहते हैं। वह फूड ब्लागर हैं और अक्सर हिमाचली खाने को देश व दुनिया में पहचान दिलाने में प्रयासरत रहते हैं।

मुकेश और अर्पित ने बताया कि अन्य राज्यों की तरह हिमाचल का खानपान भी बाहर के लोगों के लिए काफी पसंदीदा है। हिमाचल के हर जिले में खानपान का अपना अलग स्वाद है। लेकिन अभी भी हम यहां के खानपान को पर्यटन की दृष्टि से अन्य राज्यों के मुकाबले आगे नहीं ला पाए हैं। उनका यही प्रयास है कि पहाड़ के खानपान को एक पहचान के जरिए आगे लाएं। इससे अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी हिमाचल के परंपरागत खानपान का आनंद ले सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...