
चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की ओर लुढ़क गई। बताया जा रहा है बस सवारियों से भरी हुई थी। हादसे में 34 लोग घायल हो गए।
चम्बा- भूषण गूरुंग
चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की ओर लुढ़क गई। हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है व राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस सड़क से लुढ़ककर नीचे घरों तक पहुंच गई। हालांकि गनीमत रही कि बस घर पर नहीं गिरी, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि बस का पिछला हिस्सा घर से टकराया है, इससे भवन काे नुकसान हुआ है।
प्रशासन सहित स्थानीय लोग घायलों को प्राथमिक उपचार देने में जुट गए। यह बस लिल्ह से बाया धारवाला होकर चंबा की ओर आ रही थी। करियां से करीब तीन किलोमीटर आगे सरेई नाले के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई।
हादसे में किसी हताहत होने की खबर नहीं है। बस में 34 लोग सवार थे, जो घायल हुए हैं। बस को गिरता देख लोग मौके पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घटना के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एएसपी चंबा विनोद धीमान ने बताया धरवाला से चंबा की ओर आ रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया गया है व उपचार चल रहा है।
ये हुए बस हादसे में घायल
मंजू देवी पत्नी शिव कुमार, भगत राम पुत्र रिशू राम, छिन्दू पुत्र गिजो,विपिन कुमार पुत्र ध्यानचंद, प्रिया कुमारी, पुनीता कुमारी पुत्री विपन कुमार, इंदु पत्नी विपन कुमार, विनीत कुमार पुत्र रत्तो, प्रदीप कुमार पुत्र गजो राम, मनोज कुमार पुत्र गिजो राम, ईश्वर पुत्र हरदयाल, पप्पू पुत्र सीताराम, कुलदीप जसपाल पुत्र मुंशीराम, संजय शर्मा पुत्र श्री सिखणू राम, तानी शर्मा पुत्र भीमसेन, मुकेश कुमार पुत्र साधू, अजय कुमार उर्फ कैलाश चंद, अविनाश पुत्र तिलक राज, सत्या देवी पत्नी सुरेश, अंजू देवी पत्नी राकेश, पूजा पत्नी विजय कुमार, रमेश पुत्र जगदीश, तुषार पुत्र राजेंद्र कुमार, रिंकू पुत्र हरबंस लाल, प्रवीण पुत्र रामाा, खेमराज पुत्र भगतराम, सुरजीत पुत्र सोभिया राम, जगदीश पुत्र प्रहलाद, राजेश पुत्र जय किशन, अजय कुमार पुत्र संजय कुमार, कुलदीप कुमार पुत्र धर्म चंद, मोहनदास पुत्र राधा कृष्ण, विशाल कुमार पुत्र विपिन कुमार, बाबू राम चालक।
