
शाहपुर-नितिश पठानियां
आज के समय में भारतवर्ष में जो भी समस्याएँ विकराल हुई पड़ी हैं बह सब कांग्रेस की देन हैं कश्मीर की समस्या को विकराल रूप देकर अब घड़ियाली आँसू बहाती है कांग्रेस आज कांग्रेस के प्रभारी को हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में चीन किसान व कश्मीर की समस्या नज़र आ रही है ।
उनको घड़ियाली आंसू छोड़कर लोगों को बताना चाहिए की कांग्रेस् जो की इतने वर्ष तक सरकार में रही उन्होंने कितनी गम्भीरता से इन समस्याओं के निवारण के पर्यास किए ओर आज इन समस्याओं को केन्द्र सरकार हल कर रही है तो एक ज़िम्मेवार विपक्ष की भूमिका न निभाते हुए देश विरोधी ताक़तों का साथ दे रही है|
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी ने कहा की कांग्रेस पार्टी आज भी राजा रानी के खेल में फँसी है उसे जनता किसान व सैनिक से कुछ लेना देना नही है यह लोग आज के युग में भी रजवाड़ा साही में ही जी रहे हैं । जबकि साधारण जनता आज पढ़ लिख़ कर प्रजातंत्र में विश्वास रखती है|
भारतवर्ष में कहीं भी चुनाव हो तो इनके नेताओं के क्षेत्र को देखते हुए पहरावे व शब्द बदल जाते हैं व घड़ियाली आंसू बाहर आ जाते हैं जिसे भारत की जनता अव समझ चुकी है हिमाचल प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से आज सर्वांगीण विकास कर रही है|
कोई भी विधानसभा ऐसी नही है जहां पर 200 से लेकर 300 करोड़ के विकास कार्य न चल रहे हों कोविड जैसी महामारी में शतप्रतिशत लोगों को वैक्सिनेशन करवाना अपने आप में सरकार की लोगों के प्रति संवेदना को दर्शाता है आज भाजपा ने जो भी उपचुनावों में प्रत्याशी दिए हैं ज़मीनी स्तर से जुड़े हुए दिए हैं|
सभी लोग कई वर्षों से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं कोई भी ऐसा प्रत्याशी नही है जो की संयोग से प्रत्याशी बना हो जबकि कांग्रेस में सभी प्रत्याशी संयोग से बने हुए प्रत्याशी हैं व चुनाव के बाद फिर सयोंग से ही मिलेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धरातल व जनता से सीधे जुड़े हुए नेता है व इनकी विजय सुनिशचित हैं ।
