
अंकुश शर्मा के कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बलदेव ठाकुर ने नामांकन दर्ज करवाया । बलदेव ठाकुर ने तीन नामांकन दर्ज करवाए। जिनमें पहला नामांकन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में दर्ज करवाया। दूसरा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में करवाया गया।
फतेहपुर- अनिल शर्मा
शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा के कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बलदेव ठाकुर ने नामांकन दर्ज करवाया। बलदेव ठाकुर ने तीन नामांकन दर्ज करवाए।
जिनमें पहला नामांकन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में दर्ज करवाया। दूसरा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में जबकि तीसरा नामांकन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि हिमाचल में होने जा रहे उपचुनाव 2022 विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल है।
बताया प्रदेश में हो रहे विधानसभा के तीनों उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अपने जीत दर्ज करेंगे तो वहीं मंडी लोकसभा उप चुनाव में भी मतदाताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा प्रत्याशी को दिल्ली भेजने का प्रण लिया है। उन्होंने कहा इस बार के उपचुनाव ऐतिहासिक रहेंगे।
इस मौके पर बन मंत्री राकेश पठानिया , उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, संगठनात्मक मीडिया प्रभारी अजय पठानिया , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, पंकज हैप्पी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
