फतेहपुर में बोले मुख्यमंत्री कांग्रेस को चला रहा एक ही परिवार

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में कांग्रेस को एक ही परिवार चला रहा है। बेरोजगारी व महंगाई को लेकर आज भाजपा को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है, जबकि बेरोजगारी व महंगाई कांग्रेस की ही देन है। लगभग 50 वर्ष तक कांग्रेस सत्ता में रही है तो बताए कि उसने कितने रोजगार के अवसर सृजित किए। कोरोना काल के बावजूद भाजपा सरकार ने जनकल्याण की नीतियों को लागू करने व लोगों को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

कांग्रेस के लोग जो अपनी महंगाई व बेरोजगारी की आवाज उठा रहे हैं वह इतिहास नहीं जानते। पहले वह बताएं कि अपने कार्यकाल में कितना रोजगार दिया व महंगाई को कैसे रोका है। जयराम ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर में सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में होंगे और फतेहपुर में जी विजयश्री हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के साथ सटे ही पंजाब में कांग्रेस का हाल सभी के सामने है यह बताने वाली बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता को एकजुटता के साथ बढ़ना होगा। लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन पार्टी वरिष्ठ नेताओं को उनके योगदान का लाभ उन्हें मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, फतेहपुर में बलदेव ठाकुर के नामांकन पत्र भरने के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

सुरेश कश्यप बोले, विकास को लेकर भाजपा आगे

भाजपा विकास को लेकर आगे हैं, सभी के सहयोग से भाजपा फतेहपुर में जीत हासिल करेगी। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो घोषणाएं की थी उन्हें पूरा किया गया है। यह एक अकेली विधानसभा क्षेर फतेहपुर की बात नहीं है। बल्कि समूचे प्रदेश में भाजपा ने चहुमुखी विकास करवाया है। और अपनी ओर से की गई घोषणाओं को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चारों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी और संगठन व पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...