विधानसभा शाहपुर हल्के में सड़को की खस्ता हालत पर बिभाग की अनदेखी पर केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर हल्के में सड़को की खस्ता हालत पर बिभाग की अनदेखी पर केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री जय राम को पत्र लिखा है। स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पत्र में लिखा की विधानसभा शाहपुर हल्के की सड़कों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि लोक निर्माण बिभाग ने आंखे बंद कर ली है।

नेरटी ,चुरथा, ततवानी झिरबल्ला सलोल सड़क की दशा इतनी खस्ता हालत हो चुकी है कि सड़क कम और खड्ड जरूर दिख रहे है।पठानिया ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों से प्रदेश सरकार और लोक निर्माण बिभाग के xen, sc,से गुहार लगाने के बाद इस सड़क का टेंडर प्रक्रिया का काम हुआ उसके बाद लोकनिर्माण बिभाग द्वारा ठेकेदार से इस सड़क का कार्य शुरू करवाया गया।

लेकिन इस सड़क का कार्य कछुए की चाल में शुरू हुआ आज तक सड़क का निर्माण पूरा न होने के कारण आज भी इस सड़क की दशा सुधरी नही है । लेकिन इस सड़क की तरफ न तो सरकार का कोई ध्यान नही है।ओर न ही लोकनिर्माण बिभाग का इनकी नाकामियों की बजह से आज भी जनता को आने जाने में बहुत मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी मुशिकल बीमार लोगो को हो रही है जो इस सड़क में आ ,जा नही सकते।गर्भ पति महिलाओ को हमेशा मौत का खतरा बना रहता है।पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और लोकनिर्माण बिभाग स्वेत पत्र जारी करें कि इस सड़क में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कितना पैसा खर्च हो चुका है और कितना पैसा बचा है।ताकी सच्चाई शाहपुर हल्के की जनता को पता चले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...