22 अगस्त को आयोजित होगा राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस, 40 साहित्यकार लेंगे भाग

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 अगस्त- जसपाल ठाकुर

भाषा एवं संस्कृति विभाग निदेशक डॉ पंकज ललित ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन किया जाता है।  विभाग द्वारा इस वर्ष का कार्यक्रम 22 अगस्त, 2021 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर के संस्कृति भवन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में  साहित्यकार डाॅ० लेख राम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में दोपहर 12ः00 बजे उद्घाटन एवं कवि सम्मेलन तथा दूसरे सत्र में लेखक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। साहित्यकार डाॅ० लेख राम शर्मा ‘‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य संस्कृत भाषायाः महत्वम्’’ विषय पर अपना संस्कृत में पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा उपस्थित साहित्यकार परिचर्चा में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 40 साहित्यकार भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...