बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अवसर, 22 से 45 हजार प्रति माह का दिया जाएगा वेतन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

कोरोना काल ने हर क्षेत्र में प्रभाव डाला है। बहुत से लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में लोग बिना नौकरी के घर बैठे हुए हैं। पढ़ाई करने एवं पात्र होने के बावजूद नौकरी या स्वरोजगार की राह देख रहे युवाओं के लिए अवसर दिया जा रहा है, ताकि ऐसे लोग भी रोजगार प्राप्त करें।

युवा अपनी आर्थिक मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए रोजगार कार्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड धर्मशाला में डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पद व लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के 100 पद अधिसूचित किए हैं।

उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट मैनेजर के पद के लिए स्नातक या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 26 से 45 वर्ष के महिला व पुरुष जिन्हें 2 से 3 वर्ष का इंश्योरेंस एवं सेल्स मार्केटिंग का अनुभव हो आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार से 45 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के पद के लिए दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 26 से 60 वर्ष के महिला व पुरुष जिन्हें कोई अनुभव न भी हो वे भी आवेदन कर सकते हैं। इंश्योरेंस एडवाइजर के पद कमीशन व इंसेंटिव के आधार पर भरे जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपियों, दो पासपोर्ट फोटोग्राफ व सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर जिला कांगड़ा में 24 अगस्त 2021 को प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9418111448 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...