
इन्दौरा – शम्मी धीमान
आज पुलिस थाना इंदौरा में पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र धीमान व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। एकल विद्यालय संस्था की युवतियों का कहना है कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं। जिसे देखते हुए एकल विद्यालय ने कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे पुलिसवालों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने का निर्णय लिया।
एकल विधालय संस्था से आरती ने विधालय बारे जानकारी देते हुए कहा की एकल विद्यालय में पांच गतिविधियाँ चलती हैं जैसे प्राथमिक, आरोग्य,ग्राम विकास,जागरण व संस्कार| उन्होंने कहा कि आज आम लोग अपने घरों में आसानी से त्योहार मना लेते हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी डाक्टर व सेना के जवान त्योहार के समय भी अपनी ड्यूटी कर हमारी रक्षा करते रहते हैं।
ऐसे में प्रत्येक सभी महिलाओं व युवतियों का कर्तव्य बनता है कि वे इन सुरक्षा कर्मियों को भाई की तरह ही राखी बांधे और इन्हें भी त्योहार की खुशी प्रदान करें। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने भी अपनी बहनों को उपहार लेने के लिए रूपये दिए।
