सेब से लदी पिकअप जीप खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

जिला शिमला में ठियोग के तहत पड़ने वाले लीलपुल के पास एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से उसे आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे का शिकार हुई पिकअप सेब से लदी थी। दुर्घटना में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और  घायल को खाई से निकाला गया। घायल को नाजुक हालत में आईजीएमसी रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो पिकअप एच पी30 ए 0292 में दो सगे भाइयों समेत 3 लोग सवार थे। वे पिकअप में सेब लादकर चौपाल से फल मंडी शिमला की ओर जा रहे थे। तड़के करीब 3:00 बजे लीलपुल में पेट्रोल पंप के पास पिकअप गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने वाहन गिरने की आवाज़ सुनकर पुलिस को हादसे की सूचना दी।

इस दुर्घटना में मारे गए दो सगे भाइयों की पहचान 33 वर्षीय प्रताप सिंह और 27 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र कांशीराम निवासी गांव बागड़ा तहसील ठियोग के रूप में हुई है। वहीं 15 वर्षीय दीपक हादसे में घायल हुआ है, वह चियोग का रहने वाला है। पिकअप को प्रताप सिंह चला रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...