वायरल ऑडियो को लेकर दिलावर सिंह छोटू पर लगाए गए आरोप निराधार: कांग्रेस

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

प्रदेश में लोकप्रिय रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद आए दिन कांग्रेस पार्टी मे भूचाल आ रहे। कांग्रेस में पत्र बम फूटना जिसकी लपटें अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू के वायरल आडियो ने राजनीतिक दीपावली आने से पहले ही बम फटने का कार्य शुरू हो गया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस के युवा ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस अरुण वाड़ी, ओबीसी सैल के ब्लाक अध्यक्ष विशाल कुमार , इंटक ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जवाली कहा कि ओबीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाएं आरोप बेवुनियाद व मनगढ़ंत हैं।

ये किसी की सोची समझी साजिश के चलते बदनाम करने की चाल है। वहीं ओबीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिह छोटू ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिह को लेकर ऑडियो में नीरज भारती पूर्व सीपीएस द्वारा अभद्र टिप्पणी की है वे बिलकुल निराधार है। वीरभद्र द्वारा कांगड़ा जिला के नेताओं को हमेशा एक माला मे पिरोकर अथाह विकास करवाया है उनको उनके विरुद्ध ऐसी अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देती है।

वहीं पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा कि यह एक राजनीतिक चर्चा की हुई है। इसमें ऐसी कोई भी गलत बात नहीं कही है। किसी कार्यकर्ता को गाली गलौज नहीं की है। उन्होंने कहा कि कहीं खुली जगह यह राजनीतिक चर्चा की गई है कोई उन्होंने छुप कर नहीं कोई चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि इसमें ग़लत क्या कहा गया है प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है। जिसकी एक नोर्मल चर्चा की गई है। ऐसा सब जगह होता है। उन्होंने कहा कि डिवाइड करके राज करो यही राजनीति होती है। और हो रही है। इसमें उन्होंने क्या ग़लत कहा है। वहीं इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...