फतेहपुर का जवान पंचतत्त्व में विलीन, अचानक मौत से शोक की लहर

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत तलाड़ा के असाम रायफल के हवलदार अशोक कुमार उम्र 43 वर्ष की मंगलवार को मौत हो गई। हवलदार अशोक कुमार पुत्र उत्तम चंद 20 दिन पहले घर छुट्टी पर आया था। अशोक कुमार ने मंगलवार दोपहर बाद पत्नी से कहा कि उसे ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में जवान ने कंबल मांगा और उसे ओढ़कर सो गया।

शाम को अशोक की पत्नी चाय लेकर कमरे में गई। उसने चाय पीने के लिए उठाने की कोशिश की, परंतु अशोक की मौत हो चुकी थी।जवान अशोक कुमार वर्ष 2000 में आसाम रायफल में भर्ती हुए थे।

इन दिनों 29 बटालियन जीडी मणिपुर में सेवाएं दे रहे थे। वो अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान की पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। पठानकोट की राज रायफल की सैन्य टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...