पूर्व उपप्रधान पर बहू को विधवा दर्शाकर बीपीएल में शामिल करने का आरोप

--Advertisement--

Image

सरकाघाट- नरेश कुमार

सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भांबला के पूर्व उपप्रधान रत्न चंद ठाकुर पर अपनी सुहागिन बहू को विधवा बताकर बीपीएल परिवार में शामिल करने के आरोप वर्तमान पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने लगाए हैं। पंचायत प्रधान सुनीता देवी और पूर्व उपप्रधान रत्न चंद ठाकुर के वाद-विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है (जिसे हिमखबर चैनल पर भी दिखाया गया था)।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2901913033381092&id=1914512558787816

वीडियो खुद प्रधान सुनीता देवी ने ही बनाया है, जिसमें दोनों के बीच जमकर बहस हो रही है और दोनों एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पूर्व उपप्रधान रत्न चंद ठाकुर ने अपनी सुहागिन बहू को विधवा बताकर गलत ढंग से बीपीएल परिवार में शामिल किया था और इसके सारे दस्तावेज पंचायत के पास मौजूद हैं। इन्हीं के आधार पर बीडीओ सरकाघाट को लिखित में शिकायत सौंप दी है और मामले की जांच की मांग की गई है।

झूठे हैं आरोप, करूंगा कार्रवाई : पूर्व उपप्रधान

पंचायत के पूर्व उपप्रधान रत्न चंद ठाकुर ने उन पर लग रहे आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं। वह इस पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।

पंचायत सचिव से मांगा है सारा रिकॉर्ड : बीडीओ

बीडीओ सरकाघाट त्रिवेंद्रम चिनौरिया का कहना है कि उन्हें पंचायत प्रधान सुनीता देवी की तरफ से शिकायत मिली है तथा पंचायत सचिव से मामले पर सारा रिकॉर्ड डिटेल सहित मांगा गया है। जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...