सीवरेज सुधार और पीने के पानी की व्यवस्था में हो सुधार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर नगर परिषद वार्ड नं 8 डियारा सेक्टर में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान व सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने स्थानिय समस्याओं को लेकर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस विचारधारा से जुड़ने और कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने पर बल दिया गया। स्थानिय समस्याओं को लेकर भी खूब चर्चा की गई।

स्थानिय समस्याओं को लेकर बाल्मीकि बस्ती को नियमित करने हेतू प्रदेश सरकार के रवैये को कोसा गया और कहा गया बाल्मीकि समाज के उत्थान के प्रदेश सरकार और स्थानिय विधायक का रोल निराशाजनक रहा है और यहां पर मौजूद सीवरेज व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सीवरेज की व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा की उन्होंने यह मसला बहुत बार उठाया और इस मसले पर नगर परिषद को नोटिस भी जारी हुआ है| जिसमे 1 लाख 10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी हुआ है लेकिन अभी भी जिला प्रशासन और सरकार कुम्भकरणी नींद सोई हुई है।

बैठक में स्थानिय लोंगो ने बताया वर्ष 1977 से पेय जल की पाइपें बिछाई गई है जिनको बदला जाना चाहिए था लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और जल शक्ति विभाग पीने के पानी की सप्लाई करने में असफल रहा है और पीने के पानी का सामान्य विभाजन को लेकर भी जल शक्ति विभाग के कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है।

इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सदर के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सदर ब्लॉक कांग्रेस पंचायतीराज संगठन के अध्यक्ष दयानन्द, जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री मनीष शर्मा ‘मंटू” पूर्व पार्षद व वयोवृद्ध नेत्री शारदा देवी, कर्मवीर कंडेरा, जोगिंदर सिंह भवानी व अन्य मातृ शक्ति और युवा मौजूद थे।

जारीकर्ता
राजेन्द्र ठाकुर
अध्यक्ष
सदर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल
बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...