जनता को एक और बड़ा झटका, साढ़े 25 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

--Advertisement--

Image

दिल्ली – शिवम् सिरिवास्तव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर आज देश में गैर सबसिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए 50 पैसे की वृद्धि हुई है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में गैर सबसिडी रसोई गैस के सिलेंडर का दाम 25.5 रुपए बढ़कर 834.5 रुपए हो गया है।

कोलकाता में 861, मुंबई में 834.5 और चेन्नई में 850.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि सबसिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढोतरी नहीं की गई है। इससे पहले 01 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले गैर सबसिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़े थे। इसके बाद पहली अप्रैल को इसका मूल्य 10 रुपए घटकर 809 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया तथा मई और जून में इसकी कीमत 809 रुपए प्रति सिलेंडर पर स्थिर रही थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...