2 बच्चों के पिता ने छात्रा से किया रेप, पकड़े जाने के डर से कर दिया ये कांड

--Advertisement--

Image

2 बच्चों के पिता ने 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिगा के घर में मध्य रात्रि को जबरन दाखिल होकर किया बलात्कार। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन कर जब माता-पिता कमरे में गए तो आरोपी ने 14 फुट ऊंची घर की छत से छलांग लगा कर हुआ जख्मी। पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।

व्यूरो रिपोर्ट

सूचना के अनुसार पीड़ित लड़की की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बेटी जो 17 वर्ष की 12वीं में पढ़ती है। उसकी बड़ी बेटी जो देर रात तक पढ़ती रहती है जिस कारण कुछ दिनों से दोनों लड़कियां अकेली कमरों में सो रही थीं। इस बात का पता उनके मुहल्ले के रहने वाले पप्पू सिंह जो दो बच्चों का पिता है उसको पता चल गया। इसी बात का फायदा उठा कर गत दिवस मध्य रात्रि एक बजे पप्पू सिंह दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गया और छोटी बेटी के कमरे में जाकर उसने बिस्तर पर सो रही लड़की को दबोच लिया।

लड़की शोर ना मचा सके उसने बिस्तर की चादर उसके मुंह में देकर उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया। इस दौरान लड़की के मुंह से चादर निकल गई और उसके रोने की आवाज सुन कर जब वह उसके कमरे की तरफ गए तो आरोपी पप्पू सिंह उन्हें धक्का देकर घर की छत पर चला गया। जहां से वह 14 फुट नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि भागने के लिए छत से छलांग लगाने पर आरोपी की टांग में गहरा जख्म हो गया, जिस पर डाक्टरों ने 15 टांके लगाए। आरोपी की पत्नी काम के संबंध में दुबई गई हुई है और उसने लड़की से बलात्कार करने की नियत से अपने दोनों बच्चों को उनकी दादा-दादी के पास छोड़ आया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...