शारीरिक सबंध बनाने से मना किया तो आपत्तिजनक वीडियो की वायरल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

शारीरिक सबंध बनाने से मना करने पर 36 साल की महिला दोस्त की चोरी से बनाई वीडियो और तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी को थाना 8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खिलाफ पिछले साल केस दर्ज हुआ था और इस मामले में वह भगौड़ा भी हो चुका था। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलजीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है।

थाना 8 के प्रभारी रुपिंदर सिंह ने बताया कि बीते साल दिसम्बर में दलजीत सिंह ने अपनी 31 साल की महिला दोस्त की चोरी से वीडियो बनाई थी और तस्वीरें खींच ली थी। उसके बाद से वह लगातार शादीशुदा महिला को परेशान कर रहा था।महिला का आरोप था कि उसने वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। काफी समय तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला का कहना था कि जब उसकी बेटी की शादी हुई तो दलजीत उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाता रहा लेकिन वह नहीं गई। उसके बाद भी उसने कई बार धमकी दी, लेकिन बात न मानने पर दलजीत सिंह ने महिला की अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दिसम्बर 2020 में आरोपी दलजीत सिंह खिलाफ थाना 8 में धारा 376, 506, 509, आई.टी. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया था। केस होने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे भगौड़ा भी घोषित किया जा चुका था।

एस.एच.ओ. रुपिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर के पास घूम रहा है, जहां पर उनकी टीम ने रेड करके आरोपी दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल से उसने वीडियो बनाई थी वह रिकवर करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...