राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ ईकाई ने कहा 15 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं हुई तो संघ करेगा भूख हड़ताल

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई गनोह के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए।यह चुनाव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कण्टा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।

वही इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कण्टा ने कहा कि आने वाला समय कर्मचारी संघ के लिए चुनौती वाला समय होगा।

जिसके लिए संघ को पूरी एकजुटता के साथ इन चुनौतियों का सामना करना होगा।उन्होंने कहा कि संघ की कई मांगे है जिन्हें लेकर बोर्ड प्रबंधन को कई बार चेताया गया है लेकिन अभी तक प्रबंधन ने उस तवज्जो नहीं दी।

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त तक हर प्रबंधन बोर्ड ने उनकी मांगों पर गौर नहीं की तो तकनीकी संघ भूख हड़ताल जैसे कई कदम उठाने पर बाध्य होगा।

लक्ष्मण कण्टा ने बताया कि उनकी मांगों में जूनियर T.Mate और जूनियर हेल्पर के लिए T.Mate अबधि जो पांच वर्ष है उसे कम करके तीन वर्ष करना,उपकेंद्रों और उत्पादन केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता देना, इलेक्टरशियन फीटर और स्टोरकीपर श्रेणियों की ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करना,माइक्रो विद्युत गृहों मे कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति में आए ठहराव को दूर करना जैसी कई मांगे है जिनका मांग पत्र उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को सौंप दिया है।

एयर अगर 15 अगस्त से पहले उनकी मांगों पर सरकार और प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं करता तो संघ काफी कदम उठाने पर बाध्य होगा। वही इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन हुआ।

इसमें अंकित मनकोटिया को प्रधान,दीपक पठानिया,पंकज और विजय को उपाध्यक्ष,रोहित शर्मा को महासचिव, राजकुमार को सहसचिव, रोमिन को वित्तसचिव,बिक्रम को सह वित्त सचिव और संदीप को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...