वार्ड नंबर 9 और 8 में चलाया गया स्वच्छ हिमाचल- स्वस्थ्य हिमाचल सफाई अभियान :- सुरजीत चौधरी

--Advertisement--

Image

बद्दी 13 अगस्त ।। सुभाष

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल मिशन 2021 अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 8 और 9 में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई उपमंडल अधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर द्वारा किया गया। अभियान की शुरुआत बिलांवली लवाणा स्थित गुरुद्वारा साहिब से की गई।

इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों को सहयोग करना चाहिए व अपने आसपास गंदगी फैलाने से रोकना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी गंदगी फैलाते हैं। परंतु सफाई कर्मी रोज उसे काम करते हैं।

वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुरजीत चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहां कि स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ्य हिमाचल अभियान के तहत आज वार्ड नंबर 9 और 8 में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया है। इसमें विभिन्न वार्डों के पार्षद, सफाई कर्मचारियों व वार्ड के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। वार्ड की साफ सफाई के साथ-साथ लोगों को गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने व पेयजल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी वार्ड को साफ सुथरा बनाने में उनका सहयोग दें।

सुरजीत चौधरी ने आगे बताया कि इस अभियान की अध्यक्षता एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने की और उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की है कि पॉलिथीन का कम उपयोग ना करें और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखें।

सफाई अभियान के दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बद्दी अजमेर ठाकुर, सहायक अभियंता रमाकांत शर्मा, वार्ड नंबर 8 के पार्षद जस्सी चौधरी, तरसेम चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 6, मोहन चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 5, सोनी प्रधान वार्ड नंबर 4 , वार्ड नंबर 3 के पार्षद सतपाल सिंह , बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजु, श्री माता दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कमल कुंडलस, विक्की, बांका बिलांवाली, पवन कुमार पम्मु, प्रदीप धीमान, जसमेर सिंह (गोलु), जेबीआर ग्रूप से धर्मेन्द्र, सुरेंद्र व नगर परिषद बद्दी से सौरभ और समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...