पशुशाला सहित दो घर आए आग की चपेट में, एक लाख रुपये का नुकसान

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ की ग्राम पंचायत लठियाणी के गांव राजली बनयाला में पशुशाला सहित दो घर आग की चपेट में आए हैं। पशुशाला में आगजनी से काफी नुकसान हुआ है। जबकि विकाराल हुई लपटों ने साथ लगते दो घरों को भी आंच पहुंचाई है। पशुशाला सहित दो मकान मालिकों का करीब एक लाख रुपये से ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजली बनयाला निवासी अनंत राम पुत्र अमर चंद की स्लेटपोश पशुशाला में तड़के चार बजे के करीब जलकर राख हो गई। पशुशाला में रखी ईमारती लकड़ी भी जल गई। पशुशाला में लपटों के कारण टेक चंद पुत्र ज्ञान चंद की स्लेटपोश पशुशाला की लकड़ी और अंदर रखी करीब छह क्विंटल तूड़ी भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा आग की लपटें इतनी विकराल हो गई कि साथ लगते रिहायशी मकान अजय कुमार पुत्र बलदेव चंद की खिड़कियों के दो शीशे आग के तपिश से टूटे हैं।

आगजनी की घटना में अनंत राम का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।जबकि अजय कुमार और टेक चंद दोनों का पांच पांच हजार रुपये के नुकसान हुआ है। इससे पहले की मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच कर रेस्कयु करती स्थानीय लोगों ने आग की लपटों पर काबू पाया है। उधर मामले की सूचना के बाद बंगाणा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...