योल: डाढ में चेन स्नेचिंग मामले में पंजाब मूल की तीन महिलाएं गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

गीता देवी रिश्तेदारों के साथ जिया गांव को किसी के घर शोक मनाना जा रही थी। तो डाढ में बस में चढ़ते ही तीन चेन स्नेचिंग महिलाओं में से एक ने चेन खींच ली। गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने सगे-संबंधियों के साथ जिया जा रही थी।

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

आज सुबह गीता देवी अपने रिश्तेदारों के साथ जिया गांव को किसी के घर शोक मनाना जा रही थी। तो डाढ में बस में चढ़ते ही तीन चेन स्नेचर महिलाओं में से एक ने चेन खींच ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने सगे-संबंधियों के साथ जिया जा रही थी।

डाढ बस में चढ़ते समय तीन महिलाएं भी उनके साथ चढ़ गई और उनमें से एक महिला ने गीता देवी की चेन काट ली। परंतु गीता देवी ने उसे ऐसा करते देख लिया और रंगे हाथों ही उस महिला को पकड़कर शोर मचा दिया। जिस पर स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर बस से नीचे उतारा और चामुंडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही ए एस आई प्रमोद व संजय सूरी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को कब्जे में लिया।

वहीं इस बार पालमपुर पुलिस को सूचित किया गया वहां से एएसआइ चमन लाल, महिला पुलिस ज्योति व सिपाही मधुसुधन ने मौके वारदात पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ जब इस बारे में गीता देवी से बात की उन्होंने किसी भी तरह से केस दर्ज करवाने से मना कर दिया।

गीता का कहना है कि मेरी चेन कटी थी वो मुझे मिल गई है मैं कोर्ट कचहरी के चक्करों में नहीं पढ़ना चाहती हूं और न मैं किसी तरह का कोई बयान देना चाहती हूँ। जिस पर पालमपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग तीनों महिलाओं को संदिग्ध के आधार पर गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए पालमपुर थाना ले गई।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...