हिमाचल: खालिस्तान समर्थक गुरपखवंत सिंह पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

मुख्यममंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने की धमकी देने को लेकर गुरपखवंत सिंह पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि गुरपखवंत सिंह पन्नु खालिस्तान समर्थक संस्था सिक्ख पर जस्टिस संस्था से जुड़ा हुआ है। बीते शुक्रवार को प्रदेश के कई पत्रकारों व प्रबुद्धजनों के मोबाइल पर एक ऑडियो क्लिप अमेरिका और कनाडा के नंबरों से पहुंची। ऑडियो क्लिप में धमकी दी गई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को झंडा नहीं फहराने देंगे।

पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू की। डीजीपी संजय कुंडू ने केंद्रीय एजेंसियों के हिमाचल के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा को एक स्तर और बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी से फोन पर बात की है।

उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया है कि हर हाल में निर्धारित जगह पर ही झंडा फहराया जाएगा। बता दें, बीतें दिनों पंजाब से सटे हिमाचल के नयनादेवी इलाके के मील पत्थरों पर शरारती तत्वों ने लिख दिया था कि इस जगह से खालिस्तान की हद शुरू होती है। इस मामले में भी हिमाचल पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...