दुर्घटना: ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 18 की मौके पर ही मौत; 19 यात्रियों की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रामसनेहीघाट के कल्याणी नदी के पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार और नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।

टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि 19 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को राम सनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया। कई की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद शवों को हाईवे से हटाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

हरियाणा से बिहार जा रही निजी ट्रेवेल्स की डबल डेकर बस मंगलवार की देर रात हाईवे पर अयोध्या जिले की सीमा पर कल्याणी नदी के पास खराब हो गई। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे और उसके आगे व आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। बस में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि बस ऋषभ ट्रेवेल्स की है। यात्र‍ियों ने बताया क‍ि एक्सेल टूटने से बस बीच रास्‍ते खराब हो गई थी।

तेज बारिश के बीच बचाव कार्य : हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार व सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल व सीएचसी का जायजा लिया।
एसपी ने 18 की मौत की पुष्टि की है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाई वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

मृतकों के नाम : सुरेश यादव, भोपा, धेलाद, मधेपुरा, इंदल महतो, खोया, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी, सिकन्दर मुखिया, जल सीमा, राजा सोनबरसा, सहरसा, मोनू साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी, जगदीश साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी, जय बहादुर साहनी, गुलरिया, सीभर, बैजनाथ राम, चांद पीपर, किशुनपुर, सुपौल, बलराम मंडल पता उपरोक्त

घायलों की सूची : म‍िथलेश, बाबूलाल, सुरेश, शम्‍भू साहनी, जोगेंदर, मन्‍दर स्‍वामी, मोन्‍टू कुमार, प‍िन्‍टू, बाला साहनी, म‍ि‍श्री लाल, नरेश, सोनू, रेनू और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...