साई संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी नगरोटा सूरियां में लगाया गया निःशुल्क मेडिकल स्क्रीनिंग व अवेयरनेस कैम्प 8 लाख के करीब दवाईयां भी दी गयी फ्री

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां, मुनीष

आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में स्थित साईं संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी में मेडिकल स्क्रीनिंग व अवेयरनेस निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया।

भारी वारिश के चलते भी लगभग 964 के करीब लोगों द्वारा अपना निःशुल्क चेकअप करवाया गया। जिसमे साईं संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी नगरोटा सूरियां द्वारा लोगो को 8 लाख के करीब मुफ्त दवाईयां भी वितरित की गई।

साईं संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी के संस्थापक व समाजसेवी संजय गुलेरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि साईं संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी 7 फरवरी, 2016 से लोगों का निःशुल्क चैकअप व फ्री दवाईयां देती आ रही है।

वही लगभग पिछले 1, 1:30 वर्ष से कोरोना महामारी के चलते ये डिस्पेंसरी बन्द थी। इसी के चलते साईं संस्कृति चैरिटेबल डिस्पेंसरी में आज बड़ा मेडिकल स्क्रीनिंग व अवेयरनेस निःशुल्क कैम्प लगाया गया।

संजय गुलेरिया ने बताया कि इस कैम्प में सूर्या हॉस्पिटल राजा का तालाब के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगो का निःशुल्क चेकअप किया गया।

जिसमे आँखों के विशेषज्ञ डॉ कर्नल नीरज कपूर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी रंजन, शुगर, वी.पी., कान, नाक, गला विशेषज्ञ डॉ नितिका तुली उपलब्ध रहे। जिसमें लोगो को नजदीक की नज़रों के चश्मे भी फ्री में दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...