2022 में प्रदेश में हर विस क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी “आप” – अनूप केसरी

--Advertisement--

Image

2022 में प्रदेश में हर विस क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी आप, निखिल महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जवाली, :अनिल छांगू

आम आदमी पार्टी (आप) की एक अहम बैठक साईं पैलेस जवाली में विधानसभा अध्यक्ष निखिल महाजन की अध्यक्षता में हुई जिसमें आप के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

विधानसभा क्षेत्र जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन सहित कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं को पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा कि प्रदेश के हर विस क्षेत्र में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं।

एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों और आश्वासनों से दुखी हो गई है और तीसरे विकल्प की तलाश में है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश को भी दिल्ली की भांति विकसित करना चाहती है। उन्होंने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि यह सरकार केवल मात्र कर्जरूपी बैसाखियों के सहारे चल रही है।

उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार के बोझ तले दब रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिनके चलते हर खाद्य पदार्थ पर महंगाई बढ़ी है। जनता के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है।

वहीं जवाली विधानसभा अध्यक्ष निखिल महाजन ने कहा कि मुझे विधानसभा क्षेत्र जवाली में अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है तथा पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा तथा पार्टी ने अगर जवाली से मुझे टिकट दी तो मैं जीत भी अवश्य हासिल करूँगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके साथ चलकर उसकी जीत को सुनिश्चित बनाया जाएगा।

इस मौके पर काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...