BJP शाहपुर ज़ोन किसान मोर्चा मंडल की बैठक लदवाडा में सम्पन्न हुई

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शाहपुर मध्य जोन की बैठक मंडल अध्यक्ष जोगिंदर कटोच की अध्यक्षता मे लदवारा के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई।

इस बैठक में किसान मोर्चा जिला के अध्यक्ष मनजीत कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पिछले कामों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि शाहपुर मंडल के 115 बूथों पर 15 – 15 किसान प्रहरी प्रत्येक बूथ पर बनाएगा।

इस योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान मोर्चा मंडल स्तर पर किसान प्रहेरियो के किसान सम्मेलन करेगा।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान मोर्चा के द्वारा भूत सर पर बनाए गए किसान प्रहरी भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र की किसानों के हित में बनाई गई योजनाओ व हिमाचल सरकार की किसानों बागवानों के हित में योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा और 2022 की मिशन रिपीट में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा किसानों बागवानों के हित में लिया गया निर्णय आम, किन्नू, सेब के समर्थन मूल्य में की गई ₹1 की बढ़ोतरी का भी किसान मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया ।

इस बैठक में मंडल के अध्यक्ष प्रीतम चौधरी जिला के अध्यक्ष अश्वनी , शास्त्री भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगराज चड्ढा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी मंडल केमहामंत्री नवीन ठाकुर मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष ओम राज सचिव अश्विनी चौधरी, जिगरी राम ,हुकम चंद, रंजना देवी इत्यादि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बरसात के कारण आई आपदा से प्रभावित अनासुई व रजोल गांव में लोगों के घरों में गए बाहों का हालचाल पूछा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश | 10:04 बजे रातहिमाचल प्रदेश के...

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...