काँगड़ा: कल से सभी वैक्सीनेशन स्थलों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग लगा सकेंगे वैक्सीनेशन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जसबाल

कल से जिला काँगड़ा मे कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया में वदलाव किया जा रहा है. कल से सभी वैक्सीनेशन स्थलों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे, सभी स्थानों पर 50% स्लॉट 18से 44 वर्ष के लिए व 50% स्लॉट 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए उपलब्ध होंगे जिन में पात्र पहली या दूसरी डोज़ लगवा सकेंगे.

ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र onsight रजिस्ट्रेशन से फर्स्ट cum basis वैक्सीन लगवा पाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रोंमें 50% स्लॉट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.

सोमवार को 103 वैक्सीनेशन सेंटर ज़िले के विभिन्न भागों में स्थापित किये गए हैँ हरेक वैक्सीन सेंटर पर 150 डोज़स लगाने की व्यवस्था की गई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि आज तक जिला कांगड़ा में 9,64,129 डोज़स वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है,इनमें से 7,59,705 लोगों को कम से कम एक खुराक दीं जा चुकी है! जोकि कुल पात्र लोगों का 64%है तथा 2,04,424 लोगों को दोनों वैक्सीन डोज़स लगाई जा चुकी है!

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी अतः निर्धारित समय पर लोग अपना टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें ।इसके साथ-साथ उन्होंने

सर्वसाधारण को सूचित किया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कागडा के कार्यालय मे विदेश जाने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन जोकि हर बुधवार को लगती है इस बार यानी 21 जुलाई को राजपत्रित अवकाश होने के चलते मंगलवार 20 जुलाई को लगेगी।

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने कहा कि 31अगस्त से पहले विदेश जाने वाले लाभार्थी अपने विदेश जाने से समबन्धित कागजात साथ लेकर आएं।

मुख्य चिकित्साअधिकारी
कांगडा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...