धार्मिक पर्यटन स्थल में कानून व्यवस्था कायम रखना रहेगी प्राथमिकता: डीएसपी

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, शीतल शर्मा

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नवनियुक्त डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और मां ज्वाला से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने अनौपचारिक वार्ता में बताया की ज्वालामुखी में डीएसपी का कार्यभार उन्होंने संभाल लिया है इससे पहले वे सरकाघाट में तैनात थे ।

क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी नवनियुक्त डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि ज्वालामुखी एक धार्मिक पर्यटन नगरी है। यहां पर बाहरी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं और नवरात्रों में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखना बड़ी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी चलाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों वह श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो। इसके अलावा शहर में कोई भी अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

शहर वासियों के सहयोग से ज्वालामुखी क्षेत्र को अपराध मुक्त नशा मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग मिलेगा ऐसी मैं आशा करता हूं जिस तरह से घरेलू हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में ज्वालामुखी पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...