पूर्व मंत्री जी एस बाली के नाम का फेक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे,बाली ने करवाई पुलिस में शिकायत दर्ज

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जीएस बाली के नाम पर एक फेक़ अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

फेसबुक पर बना ये फ़ेक अकाउंट सभी को रिक्वेस्ट भेज कर दोस्त बनाकर पैसे की मांग कर रहा है। फेक अकाउंट में बकायदा जीएस बाली की तस्वीर लगाई गई है जबकि बायो में डाटा खुद ब खुद अलग सा भरा गया है।

क्योंकि जीएस बाली एक नामी चेहरा हंै और दिग्गज नेता हैं। लोगों ने इस मामले पर हैरानी जताई है। वहीं पूर्व मंत्री जीएस बाली ने फेक अकाउंट मामले पर कहा कि उन्हें फ़ोन के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

बाली ने आग्रह किया है कि फेक अकाउंट की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे और अगर इस फेक आईडी से किसी से भी तरह से पैसों की डीमांड की जाती है तो उसे ब्लॉक कर दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...