ब्‍यास और पार्वती नदी के संगम स्‍थल में प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां

--Advertisement--

Image

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पवित्र जिया संगम स्थल पर प्रवाहित किया गया। ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल है। मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ उनके समर्थकों ने भावुक होकर नम आंखों से विदाई दी।

कुल्लू, आदित्य

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को पवित्र जिया संगम स्थल पर प्रवाहित किया गया। ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल है। मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ उनके समर्थकों ने भावुक होकर नम आंखों से विदाई दी।

सुबह करीब आठ बजे से कुल्लू के ढालपुर मैदान लोग एकत्र होने लगे इसके बाद अस्थि क्लश को ढालपुर बाजार होते हुए सैकड़ों समर्थकों ने भुंतर के पवित्र जिया संगम स्थल पहुंचाया। यहां पर पूजा पाठ करने के बाद ब्यास नदी में अस्थि क्लश को प्रवाहित किया गया।

वीरभद्र सिंह के चाहने वालों ने नम आंखों से उन्‍हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान कांग्रेस सरकार में पूर्व में मंत्री रहे सत्य प्रकाश ठाकुर, कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नारेबाजी की राजा साहब अमर रहें, उनकी आत्मा की शांति के लिए यहां पर विधि विधान के अनुसार मंत्र उच्चारण कर उनकी अस्थि क्लश को प्रवाहित किया गया।

कुल्लू में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि क्लश को 15 जुलाई को रामुपर से कुल्लू लाया गया। देर शाम कुल्लू में क्लश पहुंचने के बाद यहां पर 16 जुलाई को दिन भर लोगों के दर्शन के लिए ढालपुर मैदान में अस्थि क्लश को रखा गया इस दौरान कई लोगों ने उनको श्रदांजलि दी।

दिनभर लोगों के आने जाने का क्रम जारी रहा। यहां पर सर्वधर्म कार्यक्रम भी रखा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल के जननायक थे। उनके जाने की कमी कभी भी पूरी तो नहीं हो सकती लेकिन उनकी आत्मा की शांति की कामना कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...