शाहपुर: बिपक्ष कांग्रेस नेता एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने बोह में मृतकों को दी मुखाग्नि,

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

बिपक्ष के कांग्रेस नेता एव बिधायक मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व सांसद प्रो०चौधरी चन्द्र कुमार,बिधायक पवन काजल,बिधायक आशीष बुटेल,नवनीत शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव ने भारी बारिश के कारण विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में हुए नुकसान ओर बह गए घरो ओर मृतकों के प्रति परिवार जनों से जताई संवेदना ।

राजोल दौरे के बाद प्रतिपक्ष नेता अग्निहोत्री ,कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व सांसद चौधरी चन्द्र कुमार,बिधायक आशीष बुटेल,बिधायक पवन काजल एव शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने रैत कांग्रेस कार्यलय में स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को फूल अर्पित करके दो मिंट का मौन रख कर श्रधांजलि दी।

प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व सांसद प्रो०चौधरी चन्द्र कुमार,बिधायक पवन काजल,बिधायक आशीष बुटेल,नवनीत शर्मा ने इस हुई आपदा पर किया विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के राजोल,धार कंडी क्षेत्र के बोह की रुलेहड़ , करेरी, बरलेह पंचायतो का किया दौरा। बोह रुलेहड़ की पंचायत में जा कर प्रभावित परिवारों के परिजनों से मिल कर बंधाया ढांढस ।

पीड़ित परिवारों से मिल कर जाना हाल ओर हर सम्भव सहायता का दिया भरोसा।मुकेश अग्निहोत्री ने साधा सरकार पर निशाना कहा बड़ी शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री का दौरा होने पर भी NH सड़क के पास हुए नुकसान का ओर पीड़ित परिवारों तक अभी तक नही पहुँची कोई मदद।मुकेश ने कहा कि सरकार सबसे पहले प्रभावित लोगों को आशियाना बना कर दे और रोजी रोटी का इन्तजाम करे।घोषणाओं से काम नही चलेगा।

उनकी संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है इन लोगों की भी आर्थिक सहायता की जाए और पुनर्वास की भी योजना बना कर इन्हें घर जमीन इत्यादि का प्रबंध करवाएं ओर धरातल पर जा कर लोगों की मदद करे।ओर प्रभावित लोगों को नगद राशी दे कर सहायता करें और जल्द से जल्द राहत पैकेजदिया जाए।जिससे उजड़े हुए परिवार अपना दुबारा से घर बसा सकें। कांग्रेस पार्टी बोह रुलेहड, राजोल,खडीबेहि, बरलेह के प्रभावित परिवारों के साथ है और हर सम्भव सहायता करने के लिए तैयार है।

स्थानीय कांग्रेस नेता कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस बक्त शाहपुर कांग्रेस रुलहेड,खडीबेहि, बरलेह,राजोल तथा अन्य प्रभावित जगह के लोगो के साथ खड़ी है।और प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष मांग उठाई की इन प्रभावित लोगों के लिए सरकार से हर सम्भव सहायता के लिए सरकार के समक्ष विधानसभा में मांग उठाई जाए।

प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व सांसद प्रो०चौधरी चन्द्र कुमार,बिधायक पवन काजल,बिधायक आशीष बुटेल,नवनीत शर्मा सभी कांग्रेस कार्यक्रताओं ने रुलेहड में मृतक लोगो को शमशान में जा कर चिताओ को लकड़ी डाल कर दी श्रधांजलि।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...