शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

जिला मंडी के गोहर क्षेत्र शाला पंचायत में युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का कहना है कि लाकडाउन के दौरान आरोपित युवक कई बार उसके घर पर आया।

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी के गोहर क्षेत्र शाला पंचायत में युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का कहना है कि लाकडाउन के दौरान आरोपित युवक कई बार उसके घर पर आया।

इस दौरान उससे जान-पहचान हो गई और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान आरोपित ने शादी करने करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। डेढ़ साल पहले युवक पीडि़ता को कुल्लू के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी लगातार दुष्कर्म करता रहा।

बाद में शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ गोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी गोहर सूरम सिंह ने बताया कि आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...