दो कारों के बीच भिड़ंत, कांगड़ा निवासी परिवार घायल

--Advertisement--

Image

मुबारिकपुर में दो कारों में हुई जोरदार टक्कर से कार में सवार पारिवारिक सदस्य घायल हुए हैं। हादसे में घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अम्ब में करवाया गया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना, अमित शर्मा

मुबारिकपुर में दो कारों में हुई जोरदार टक्कर से कार में सवार पारिवारिक सदस्य घायल हुए हैं। हादसे में घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अम्ब में करवाया गया है।

सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा की तहसील जसवां कोटला के बिजनौर गांव का प्यार चंद सोमवार को प्रंब में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

देर शाम जब वह कार में अपने परिवार सदस्यों के साथ घर वापस जा रहा था तो मुबारिकपुर से थोड़ा आगे दौलतपुर रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी कार को टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त के साथ-साथ कार में बैठे उसके परिवार के लोग भी हादसे घायल हो गए।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...