हिमाचल कांग्रेस ने सरकार से रिज पर वीरभद्र सिंह प्रतिमा स्‍थापित करने के लिए मांगा स्‍थान, लिखा पत्र

--Advertisement--

Image

हिमाचल कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का निर्माण रिज मैदान पर करेगी। पार्टी ने इसके लिए राज्य सरकार से उपयुक्त स्थान मुहैया करवाने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है।

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का निर्माण रिज मैदान पर करेगी। पार्टी ने इसके लिए राज्य सरकार से उपयुक्त स्थान मुहैया करवाने की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन केवल उपयुक्त स्थान मुहैया करवाए। प्रतिमा का निर्माण पार्टी अपने खर्च पर करेगी। प्रदेश के किसी बड़े संस्थान का नाम वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए।

प्रदेश के नवनिर्माण में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। अब उनकी स्मृतियां शेष हैं। कांग्रेस कमेटी की यह इच्छा है कि वीरभद्र सिंह की याद में रिज मैदान में उनकी स्मृति में कोई स्मारक बने।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...