केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र में प्राकृतिक प्रकोप से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु माननीय मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

जैसा की आप सभी को ज्ञात ही है कि गत दिवस भारी बरसात के कारण विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है इसलिए इन गरीब लोगों की सहायता शीघ्र अति शीघ्र करने के लिए आज कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दरिणी में बोह जाते समय मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा।

जिसमें उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की हार बोह रूलहेड पंचायत में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन के साथ कई घर बह गए एवं कुछ लोग बचा लिए हैं और कुछ लोग अभी भी दबे हुए हैं इनकी सहायता के लिए इन्हें घर बनाने के लिए जमीन तथा आर्थिक सहायता प्रदान करें तथा उनका पुनर्वास होने तक रहने खाने-पीने का प्रबंध करवाएं।

साथ ही केवल सिंह पठानिया ने खड़ी वैही (उपरली) तथा वरलैह में भी लगभग 7 – 8 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनकी संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है इन लोगों को भी आर्थिक सहायता की जाए और पुनर्वास की भी योजना बना कर इन्हें घर जमीन इत्यादि का प्रबंध करवाया जाए।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी पर राजोल गांव मगज खड्ड मैं भारी पानी उफान आने से खदा ने अपना रास्ता बदल लिया है जिस कारण यहां बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया और इनको भी नुकसान का सामना करना पड़ा है इसलिए यहां प्रभावित लोगों की भी सहायता की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...