Breaking: हवाई निरीक्षण के बाद रुलेहड़ पहुंचे मुख्‍यमंत्री, NDRF ने अब तक पांच लोगों को निकाला

--Advertisement--

Image

शाहपुर के रुलेहड़ में सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चलाया हुआ है। अब तक पांच लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है। वहीं मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने रुलेहड़ में प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया है।

शाहपुर,नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रुलेहड़ में सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चलाया हुआ है। अब तक पांच लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है। वहीं, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने रुलेहड़ में प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर हवाई निरीक्षण के बाद गगल एयरपोर्ट से गाड़ी में बोह के रुलेहड़ गांव के लिए निकल गए। बताया जा रहा है मुख्‍यमंत्री कल यानी बुधवार को जिला में हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यहां पर मलबे में दबे 15 लोगों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि पांच को बचाव दल ने जिंदा बाहर निकाल लिया है। आधी रात को सात साल के दो बच्‍चों को जिंदा निकाल लिया गया है।

वहीं नौ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं और मलबा बहुत अधिक मात्रा में है। रुलेहड़ में सोमवार सुबह भूस्‍खलन होने से तीन घर पूरी तरह से मलबे में दब गए थे, जबकि कुल 10 घरों को नुकसान पहुंचा है। पंचायत भवन व पशुपालन विभाग की डिस्‍पेंसरी भी मलबे की चपेट में आ गई है।

जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया वह खुद इस रेस्क्यू आपरेशन में टीम का हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे रेस्क्यू टीम ने अपना काम फिर शुरू कर दिया है।

पर्यटन स्‍थल धर्मशाला में भी सोमवार को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। भागसू नाग में नाला डायवर्ट होने से कई वाहन बह गए। इनमें अधिकतर वाहन यहां घूमने आए पर्यटकों के थे।

एसपी, डीएसपी व एसडीएम मौके पर डटे

फील्ड कानूनगो टेक चंद, ऑफिस कानूनगो, अक्षय कुमार, पटवारी अरुणेश, एसडीएम शाहपुर, डीएसपी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। 50 के करीब एनडीआरएफ के जवान कार्य में जुटे हैं। जबकि तीन से अधिक जेबीसी सहित अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है।

पील्ड कानूनगो टेक चंद ने बताया कि उन्होंने इस इलाके की मैपिंग की थी, लेकिन आज यहां पर सिर्फ और सिर्फ मलबा ही है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एनडीआरएफ की टीम काम कर रही है। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है।

इनका नहीं लगा अभी तक कोई सुराग

लापता लोगों में भीम सिंह, कैंचना देवी, शिव प्रसाद, सुभाष चंद, सब्बू देवी डेढसाल, शिव कुमार, दो बच्चे और लापता है। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

छह मकान बह गए

जिला कांगड़ा में मूसलधार बारिश ने सोमवार को कहर बरपाया। भागसूनाग में नाले का बहाव बदलने से कारें व मोटरसाइकिल बह गए। चैतड़ू और शिला में खड्ड में बाढ़ आने से किनारे बसे छह मकान बह गए।

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला व राजोल के पास दो पुल क्षतिग्रस्त हुए हैैं, जिससे आवाजाही प्रभावित रही। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रदेश के अन्य भागों में नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...