बोह बैली में बाढ़ की चपेट में आये 6 घर,15 लोग लापता

--Advertisement--

Image

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की रलेड़ पंचायत में भारी नुकसान की सूचना है। बताया जा रहा है साथ लगती खड्ड में बाढ़ आने से कुछ घर बह गए हैं। कुछ लोगों के भी लापता होने की सूचना है। प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुका है।

शाहपुर, नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की रुलेहड़ पंचायत में भारी नुकसान की सूचना है। बताया जा रहा है पहाड़ी से भूस्‍खलन के कारण यह नुकसान हुआ है। इस घटना में दस घर क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। पंचायत सचिव सीडी शर्मा का कहना है कि 15 लोग लापता हैं। प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुका है।

एसपी कांगड़ा विमुक्‍त रंजन ने बताया कि लोगों की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन मौके के लिए रवाना कर दिए गए हैं। डीएसपी और स्‍थानीय एसडीएम पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। तीन घर बाढ़ की चपेट में आए हैं व कई लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा स्‍थानीय पंचायत घर व पशु औषद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिवाली पर घर लौटना होगा आसान, HRTC चलाएगा 266 अतिरिक्त बसें

दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की...

हिमाचल: ड्रैगन फ्रूट की खेती से चमकी भरनाल के किसानों की किस्मत, सालाना 2 लाख कमाई

हिमाचल प्रदेश के भरनाल में किसान पारंपरिक खेती छोड़कर...