भाजपा महिला मोर्चा के वायरल ऑडियो मामले में डॉ. अर्चना और शीतल को किया निलंबित

--Advertisement--

Image

भाजपा महिला मोर्चा आईटी सेल प्रमुख पदभार मुक्त हो गई हैं। वायरल ऑडियो मामले में भाजपा ने यह कार्रवाई की है। पार्टी ने इनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद कर दी है। महामंत्री शीतल व्यास और आइटी प्रमुख डाक्टर अर्चना ठाकुर पर कार्रवाई की गई है।

मंडी, नरेश कुमार

भाजपा महिला मोर्चा आईटी सेल प्रमुख पदभार मुक्त हो गई हैं। वायरल ऑडियो मामले में भाजपा ने यह कार्रवाई की है। पार्टी ने इनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा के ऑडियो को वायरल करने के मामले में दो पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल ब्यास को पदभार मुक्त कर दिया है। डॉ. अर्चना ठाकुर सोशल मीडिया एवं आइटी प्रभारी का पदभार देख रही थीं, तो शीतल महामंत्री के पद पर थीं। दोनों की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

गत दिनों कुल्लू में हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के दौरान महिला पदाधिकारियों के बीच बहस का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में पैसे का लेन देन कर पद देने की बात कही गई थी। साथ ही पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप एक दूसरे पर लगा रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसकी जांच बिठा दी और प्रदेश अध्यक्ष ने रिपोर्ट मिलने के बाद डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल ब्यास को पदभार से मुक्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद कुल्लू की एक महिला नेत्री को जो पहले कांग्रेस में थी को पदभार देने के चलते हुआ था। बंद कमरे के बीच हुई इस बहस का आडियो भी संबंधित नेत्रियों द्वारा ही वायरल किया गया था। अब रिपोर्ट आने के बाद पार्टी ने दोनों को उनके पद से भार मुक्त कर दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है तथा यहां पर किसी स्तर पर भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल पार्टी चुनाव से पहले किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहती। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने तुरंत कड़ी कार्रवाई कर और पदाधिकारियों को भी कड़ा संदेश दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...