दर्दनाक हादसा :कार में सवार दो सगे भाइयों के ऊपर गिरी चट्टान, एक की मौत व दूसरा गंभीर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार रात से खूब बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी चट्टानें व मलबा आ जाने से कई संपर्क मार्ग बंद हुए हैं।

वहीं तहसील जुब्बल में झाल्टा कुडडू सड़क पर कटिंडा के पास सुबह के समय करीब 8 बजे ऑल्टो कार नंबर एचपी10 ए-6887 पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो सगे भाई झाल्टा से सावडा की तरफ आ रहे थे। 33 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगदीश गांव झाल्टा तहसील जुब्बल जिला शिमला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दूसरा भाई मंजीत गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल को सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला आइजीएमसी के लिए रेफर किया गया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की पुष्टि एएसपी व डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने की है। वहीं एसडीएम बीआर शर्मा ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 10 हजार व घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...