सरकार का बड़ा फैसला: 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाॅल और जिम ओपन

--Advertisement--

Image

लखनऊ, व्यूरो रिपोर्ट

 

कोरोना वायरस को मात देने में यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार 5 जुलाई से यूपी में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम खुलने का फैसला लिया हैं।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिनेमा हॉल संचालकों की जरूरतों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है। सीएम ने कहा कि कोविड का असर सिनेमाहाल संचालकों के व्यवसाय पर पड़ा है।

 

कोरोना प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश दिया कि कोविड महामारी की नियंत्रित होती स्थिति के दृष्टिगत आगामी सोमवार, 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए।

 

कोविड के कारण सिनेमाहॉल संचालकों के व्यवसाय पर असर पड़ा है. उनकी जरूरतों/समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

 

प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में योगी सरकार अब गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों “हेल्थ एटीएम” की स्थापना करेगी।

 

इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं।

 

इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में सीएम योगी ने अधिकारियों को यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...