सामने आए कुत्ते को बचाते बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्‍त, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के तहत चुरुडू में कुत्ते को बचाते समय हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल मनमोहन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मरवाड़ी तहसील घनारी का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह सोमवार शाम को बडूही से अम्ब की तरफ आ रहा था तो चुरुडू में अचानक सड़क पर बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण बाइक सवार मनमोहन के सिर व बाजू में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस में डालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। लेकिन वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...