कुदाल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

पति की दरिंदगी आई सामने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड, अतुल उनियाल

 

होटल में काम करने वाले युवक द्वारा कुदाल और कुकर से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां उत्तराखंड में चमोली जिले के प्यूंरा गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है।

 

 

य़ह सूचना गैरसैंण थाना में मिली, थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि प्यूंरा गांव में किसी महिला ने आत्महत्या कर ली है।

 

हालंकि तीन दिन से भारी बारिश के कारण प्यूंरा मोटर मार्ग बंद था। इसके बावजूद सूचना मिलते ही इस पर महिला पुलिस, आदिबदरी चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार सहित पुलिस टीम के साथ आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्यूंरा गांव पहुंचे।

 

दुर्गम प्यूंरा गांव पहुंचते ही पुलिस टीम ने जब महिला के शव और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया तो पाया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है।

 

जांच के दौरान सामने आया की युवक ने गुस्से में पत्नी की हत्या हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृति का है।

 

मृतका और आरोपी के बच्चे नहीं हैं। आरोपी देहरादून में एक होटल में काम करता है और कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह पहले घर आया था।

 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर मृतका के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...