
अचानक बदली प्रदेश कैबिनेट मीटिंग की डेट अब कब होगी कैबिनेट बैठक और क्या रहेंगे खास मुद्दे, बैठक में उपचुनाव भी रहेंगे अहम मुद्दा
शिमला, जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक कल (मंगलवार) होगी।
बता दें कि इससे पूर्व प्रदेश कैबिनेट की यह बैठक 23 जून को तय की गई थी। होटल पीटरहॉफ में भाजपा के तीन दिनों तक चले मंथन के बाद हो रही यह बैठक कई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 22 जून यानी कल पीटरहॉफ दोपहर तीन बजे होगी।
जानकर बताते हैं कि हिमाचल कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई कई महतवपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। आने वाले उप चुनावों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होने की उम्मीद है।
हालांकि बीजेपी ने उप चुनावों के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है, लेकिन चुनावों में किस प्रकार की दिक्कतें हो सकती है इसको लेकर कैबिनेट में चर्चा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसके अलावा प्रदेश में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर-स्कूल खोलने पर भी चर्चा होगी। हालांकि शादी व अन्य समारोहों में 20 लोगों की शर्त नहीं हटेगी। खुद सीएम जयराम ठाकुर द्वारा इस बात के संकेत दिए गए हैं।
